Google Analytics
मनोरंजन

जेलर 2’ में होगा मेगा सरप्राइज: रजनीकांत के साथ दिख सकते हैं शाहरुख खान

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके सीक्वल जेलर 2 को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं और अब खबर है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी नजर आएंगे. हाल ही में मोहनलाल के स्टाइलिस्ट जिसाद सम्शुद्दीन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें रजनीकांत, शाहरुख खान, मोहनलाल और शिव राजकुमार एक साथ दिखाई दे रहे हैं.

इस फोटो ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि जेलर 2 में रजनीकांत एक बार फिर ‘टाइगर’ के दमदार किरदार में लौटेंगे, जबकि मोहनलाल ‘मैथ्यूज’ और शिव राजकुमार ‘नरसिम्हा’ के रोल में नजर आएंगे. वहीं शाहरुख खान की इस फिल्म में नई एंट्री होने जा रही है, जिसे कैमियो रोल बताया जा रहा है. अगर यह खबर पूरी तरह कन्फर्म होती है तो यह पहली बार होगा जब रजनीकांत और शाहरुख खान एक ही फिल्म में साथ नजर आएंगे.

दोनों सुपरस्टार्स की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, इसलिए फैंस इस ऐतिहासिक स्क्रीन शेयरिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले शाहरुख खान ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने “थलाइवा” के जरिए रजनीकांत को ट्रिब्यूट दिया था. अब लगभग एक दशक बाद दोनों दिग्गज कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button