Google Analytics
दिल्लीराज्य

अमेरिका ने भारत पर लगा रूसी ऑयल टैरिफ हटाया

दिल्ली। अमेरिका ने भारत के लिए एक बड़ा व्यापारिक फैसला लेते हुए रूसी तेल की खरीद पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ हटा लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम हाल ही में घोषित भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लागू करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। कार्यकारी आदेश के मुताबिक, भारत ने रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके साथ ही भारत ने अमेरिकी ऊर्जा उत्पादों की खरीद जारी रखने और अगले 10 वर्षों तक रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button