Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

शिक्षण संस्थाओं के आसपास की पान दुकानों में पहुंची निगम टीम, गुटखा, सिगरेट, तम्बाकू, पान मसाला के पाउच पैकेटस जब्त

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता द्वारा रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जोनों के क्षेत्र अंतर्गत भिन्न बाजारों में भिन्न शिक्षण संस्थाओं के आसपास संचालित पान दुकानों का औचक निरीक्षण कर सम्बंधित पान दुकान संचालकों के पास से दुकान में विक्रय हेतु रखे गए गुटखा, तम्बाकू, सिगरेट, पान मसाला आदि नशे से सम्बंधित वस्तुओं के पाउच पैकेटस को स्थल पर तत्काल जप्त करने की कार्यवाही शासन के कोटपा एक्ट के प्रावधान अनुसार नगर निगम जोन नगर निवेश विभाग की टीमों के साथ मिलकर की गयी और जोन 8 अंतर्गत महोबा बाजार स्कूल के समीप 3 पान दुकानों और जोन 3 अंतर्गत एस के नायडू स्कूल और छत्तीसगढ़ आई हॉस्पिटल के आसपास की पान दुकानों और जोन 5 क्षेत्र में स्कूलों के आसपास की पान दुकानों का औचक निरीक्षण कर सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू, पान मसाला आदि नशे की वस्तुओं से सम्बंधित अनेक पाउच पैकेटस तत्काल सम्बंधित पान दुकान संचालकों से जप्त करते हुए कोटपा एक्ट प्रावधान के अनुसार उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की चेतावनी सम्बंधित जोन कमिश्नरों के मार्गनिर्देशन में दी गयी.दोबारा स्कूलों के आसपास नशे की वस्तुओं को विक्रय किये जाने पर शासन के कोटपा एक्ट के प्रावधान अनुसार नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी स्कूलों के आसपास लगाए जा रहे समस्त पान ठेलों के सम्बंधित संचालकों को दी गयी है.
वहीं रायपुर नगर निगम जोन 8 द्वारा कोटपा एक्ट में स्थल कार्यवाही के दौरान जोन क्षेत्र अंतर्गत महोबा बाजार में शिव गंगा जूस दुकान की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन और सहायक अभियंता अनुराग पाटकर, अमन चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा, बंजारे एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में किया और गन्दगी मिलने और नगर निगम रायपुर जोन 8 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही मिलने पर तत्काल स्थल पर सम्बंधित शिव गंगा जूस दुकान के संचालक पर 2000 रू. का ई जुर्माना नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किया गया और उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button