Breaking NewsHindi newsPoliticsRaipurदिल्लीराजनीतीराज्य

दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, कहा- जल्द आ सकती है लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची…

रायपुर: दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव शामिल हुए थे। वहीं बैठक से वापस लौटेने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव कहा की, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द जारी हो सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में जो नाम आए हैं, उनका संकलन किया गया है। प्रत्येक लोकसभा में दावेदारों का केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा गया। संसदीय बोर्ड के नेताओं के निर्णय के बाद जल्द ही सूची जारी होगी।

वहीं केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूची जारी होने को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कभी भी प्रत्याशियों की सूची आ सकती है। छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में आने वाली है, योग्य और जितने वाले उम्मेदीवारो को मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button