
रामनगरी में 500 वर्षों बाद बालक राम के भव्य मंदिर में विराजने के बाद से अयोध्यावासी खुशी से सराबोर हैं। नव्य मंदिर में उनकी पहली दिवाली पर 25 लाख दीपों के एक साथ जलने का कीर्तिमान बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या के सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो चल रहा है। दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता घाट, साउंड-लाइट शो के ज़रिए रामलीला का वर्णन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्जवलित करने के बाद सरयू घाट पर पहुंचे। जहां उन्होंने सरयू घाट पर आरती की।