
देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है केवल पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर भागों और उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों तथा पूर्वोत्तर प्रायद्वीप भारत को छोड़कर जहां सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे अधिकतम तापमान होने की संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है केवल उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों, भारत-गांगेय मैदानी इलाकों, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को छोड़कर जहां सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान होने की संभावना है।
मई में आठ दिन अधिक चलेगी लू
दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाडा और गुजरात क्षेत्र में लगभग 5-8 दिनों के लिए और राजस्थान के शेष भागों, पूर्व मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ के कुछ भागों, आंतरिक ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना तथा उत्तर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के एकाध इलाकों में लगभग 2-4 दिनों के लिए सामान्य से अधिक उष्णलहर चलेगी।