खेल

टी20 विश्व कप : नॉर्त्जे की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका ने घुटने टेके

टी20 विश्व कप : नॉर्त्जे की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका ने घुटने टेके

टी20 विश्व कप 2024 के चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर सिमट गई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन कुसल मेंडिस ने बनाए। उन्होंने 19 रन बनाए, जबकि एंजलो मैथ्यूज 16 रन बना सके। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

श्रीलंका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
श्रीलंका की टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय और टी20 विश्व कप में उनका सबसे कम स्कोर है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में इससे पहले श्रीलंका का सबसे कम स्कोर 82 रन का था, जो उन्होंने 2016 में विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ बनाया था। वहीं, टी20 विश्व कप में श्रीलंका का सबसे कम स्कोर 87 रन का है। श्रीलंकाई टीम 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में 16.2 ओवर में 87 रन पर सिमट गई थी। हालांकि, तब यह स्कोर श्रीलंका ने दूसरी पारी में बनाए थे। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका का सबसे कम स्कोर 101 रन का है, जो उन्होंने 2007 में केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाए थे। 77 रन टी20 विश्व कप के इस संस्करण में अब तक का सबसे कम टोटल भी है। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से चार बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button