
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में आज मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं, वहीं पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा के हाथ में है। टी20 विश्व कप में अब तक दोनों टीमें दो दो मैच जीत चुके हैं। यानी उनके पास चार अंक हैं। आज का मैच जीतने वाली टीम के छह अंक हो जाएंगे और टीम सुपर 8 में पहुंच जाएगी। इस मैच का लाइव स्कोर देखने और बॉल टू बॉल हिंदी कमेंट्री पढ़ने के लिए नीचे जाएं।
शाम को सात बजे शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच
टी20 विश्व कप 2026 का आज सबसे बड़ा मैच है। भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम शाम सात बजे मैच के लिए मैदान पर पहुंच जाएंगी। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। तभी पता चलेगा कि टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगी। उसके बाद मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें ने अपनी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। ऐसे में मुकाबला कड़ाकेदार होगा, इसकी पूरी संभावना है।


