Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

एसएमसी मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल का सीएम साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया उद्घाटन  

रायपुर। तिवरिया धरसींवा-1, गर्वमेंट हॉस्पिटल के पास, धरसींवा में 28 मई बुधवार को एस. एम. सी मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन सीएम विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा किया गया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. डॉ. चरण दात मंहत नेता प्रतिपक्ष, विशेष अतिथि के रूप में मा. नारायण चंदेल- पूर्व-नेता प्रतिपक्ष, (छ.ग.), मा. अनुज शर्मा- विधायक, धरसींवा, मा. संजय श्रीवास्तव – अध्यक्ष, छ.ग. सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन, मा. छगन लाल मुंदड़ा पूर्व प्रदेश मंत्री, भाजपा धरसिवा के पंच ,सरपंच सहित प्रदेश के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे |

विष्णु देव साय ने डॉ सतीश सूर्यवंशी को बधाई देते हुए ऐसे ही नि:स्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा में लगे रहने को कहा, उन्होंने ऐसे रूरल एरिया में सर्वसुविधा युक्त अस्पताल खोलने पे तारीफ करते हुए कहा कि ये इंडस्ट्रियल एरिया है यहां एक्सीडेंट के केसेस बहुत होते है ऐसे में ये हॉस्पिटल यहां के लोगो के लिए वरदान साबित होगा ।
ज्ञात रहे मुख्यमंत्री जी का हेलीकॉप्टर खराब हो गया था इस वजह से उन्हें काफ़ी लेट भी हो गया था पर फिर भी उन्होंने अपने व्यस्ततम शेड्यूल से अमूल्य समय निकाला और वो यहाँ आए।

श्याम जायसवाल व अन्य अतिथियों ने एस. एम. सी मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा समाज के प्रति की गयी अतुलनीय सेवा के लिए बधाई देते हुए कहा इंडस्ट्रियल एरिया में इमरजेंसी केसेस ट्रॉमा केसेस बहुत आते है यहाँ पे इतना इतना सर्वसुविधायुक्त हॉस्पिटल होने से यहाँ के लोगो को बहुत राहत मिलेगी अब किसी मजदूर के इलाज में देरी नहीं होगी ।

एस.एम.सी मल्टीस्पेसिलिटी 60 बिस्तरों के हॉस्पिटल में 24×7 ट्रॉमा केयर की सुविधा रहेगी । यहाँ 14 बिस्तरीय ICU भी है मरीजों को आईवीएफ रिसर्च के साथ-साथ विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त मल्टीस्पेशलिटी कार्डियक, हाई रिस्क ऑब्स्टेट्रिक, गाइनी, जनरल मेडिसिन, सर्जरी, जनरल न्यूरो सर्जरी, ट्रामा, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक सर्जरी, नेफोलॉजी (डायलिसिस), यूरोलॉजी, गॅस्ट्रोएंटरोलॉजी, इंटेंसिव केयर, फिजियोथेरेपी एवं डायटेटिक्स सेंटर की
सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

यहां पर अत्याधुनिक तकनीक से तैयार मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर भी उपलब्ध है। आगे हम किडनी ट्रांसप्लांट, ज्वाईन्ट रिप्लेसमेंट एवं लीवर ट्रांसप्लांट की भी सुविधा उपलब्ध को विशेष तौर करवाएंगे महिलाओं को निःसंतानता रोग के इलाज हेतु आईवीएफ सुविधाओं के साथ सभी गायनी प्रक्रियाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं. यहां पर हाई रिस्क प्रेगनेन्सी और आईवीएफ चिकित्सा से प्रेगनेन्सी कराई जाती है। अस्पताल प्रबंधन ने अत्याधुनिक कलर डॉपलर, इकोकार्डियोग्राफी और स्ट्रेस इको डिजिटाइज्ड मशीनों पर आयोजित होल्टर मॉनिटरिंग और 24 घंटे एंबुलेंस बीपी मॉनिटरिंग के साथ साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसे उच्च जोखिम वाले प्रसूति और स्त्रीरोग का इलाज भी हो सकेगा।

हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सतीश सुर्यवंशी- डॉ. प्रज्ञा सुर्यवंशी, डॉ. एस.एस मोहन्ती – डॉ. ममता दास, शिवेन्द्र दुबे- कामना दुबे, डॉ. जावेद आलम- श्रीमती तमन्ना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button