देश

बच्चों से भरी स्कूली बस पलटी, 15 घायल

बच्चों से भरी स्कूली बस पलटी, 15 घायल

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। आज रांची सदर उपखंड के मंदार सीडी ब्लॉक में एक स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में कम से कम 15 बच्चे घायल हो गए। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 30 बच्चों से भरी बस मंदार के सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल बच्चों में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कुछ बच्चों को ज्यादा चोटें आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बस पलटने से 15 बच्चे घायल

मंदार पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी राहुल ने मीडिया को बताया कि इस हादसे में स्कूल के लगभग 15 बच्चे घायल हो गए। जिनको पास के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि एक बच्चे के गंभीर सिर में चोट लगी है। उसका सीटी स्कैन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल बस में सवार अन्य सभी बच्चे ठीक हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए फिलहाल जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button