
क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar ने 5 मार्च 2026 को अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी रचा ली। यह भव्य समारोह दक्षिण मुंबई के एक आलीशान वेन्यू में आयोजित किया गया, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल हुए।
शादी समारोह के दौरान अर्जुन की बहन Sara Tendulkar का लुक भी खास चर्चा में रहा। सारा ने इस खास मौके पर भारी लहंगे की बजाय एक खूबसूरत गुलाबी साड़ी पहनी, जो उन पर बेहद जच रही थी। साड़ी पर स्टोन्स और एम्बेलिशमेंट की बारीक सजावट की गई थी।
अपने साड़ी लुक को और आकर्षक बनाने के लिए सारा ने हेवी ज्वेलरी कैरी की। उन्होंने मल्टी-लेयर्ड मांग टीका, पोलकी स्टोन वाला नेकलेस, बड़े झूमके, गोल्ड चूड़ियां और कड़े, रिंग और छोटी सी नथनी पहनकर अपने लुक को पूरा किया। शादी में सारा का यह पारंपरिक अंदाज लोगों का खास ध्यान खींचता नजर आया।

