
रायपुर। विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड की मारुति सुजुकी एरीना सेल्स एवं सर्विस की नई कोटा शाखा का शुभारंभ सोमवार, 2 नवंबर 2026 को धूमधाम से किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी एवं रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत जी शामिल हुए।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उनकी उपस्थिति में नई शाखा की शुरुआत हुई। इस अवसर पर विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स के पदाधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कोटा रोड स्थित इस नई शाखा में ग्राहकों को मारुति सुजुकी की नई कारों की बिक्री के साथ-साथ सर्विस की सुविधाएं भी मिलेंगी। इस शाखा के शुरू होने से कोटा और आसपास के क्षेत्र के लोगों को कार खरीदने और सर्विस कराने में आसानी होगी।
विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स के डाइरेक्टर श्री यशवंत अग्रवाल, श्री अभिषेक अग्रवाल एवं श्री आयुष अग्रवाल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं और अच्छी सेवाएं देने के उद्देश्य से लगातार आगे बढ़ रहा है। कोटा शाखा का शुभारंभ इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।


