एंटरटेनमेंट

‘टाइगर’ में अब आ रही प्रभावशाली आवाज के साथ, प्रियंका चोपड़ा का दिखा मातृत्व भाव

‘टाइगर’ में अब आ रही प्रभावशाली आवाज के साथ, प्रियंका चोपड़ा का दिखा मातृत्व भाव

पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रियंका चोपड़ा निर्देशक मार्क लिनफील्ड और वैनेसा बर्लोविट्ज की डॉक्यूमेंट्री ‘टाइगर’ में अपनी प्रभावशाली आवाज के साथ आ रही हैं। यह एक मादा टाइगर की कहानी है, जो अपने बच्चों को जंगल में जिवित रहने के लिए तैयार करती है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बहुत सारी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। अब वह प्राकृतिक डाक्यूमेंट्री में मादा टाइगर ‘अंबर’ की आवाज बनी हैं, जो अपने बच्चों को भारत के जंगल में पालती है।

फिल्म के लिए प्रियंका एकमात्र विकल्प

एक साक्षात्कार में फिल्म के निर्देशक मार्क लिनफील्ड और सह-निर्देशक वैनेसा बर्लोविट्ज ने फिल्म के अनुभवों को साझा किया और बताया कि वो इसे भारत के गौरव और संरक्षण प्रयासों का प्रमाण क्यों मानते हैं। निर्देशक ने यह भी कहा कि प्रियंका ही इसका एकमात्र विकल्प थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button