
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 अप्रैल को सक्ती जेठा आगमन की तैयारी जोर शोर से हो रही है। उनकी आमसभा के लिए मैदान में कई डोम पंडाल एवं हेलीपैड बनाये जा रहे हैं। टेंट के ठेकेदार ने बताया कि तीन डोम पंडाल बनाये जा रहे है। प्रत्येक डोम पंडाल की साइज 50 हजार वर्ग फीट है। पंडाल के सामने भव्य मंच भी तैयार किया जा रहा है।
पीएम के आगमन को लेकर एसपी कार्यालय के समीप तीन हेलीपैड बनाया जा रहा है। पंडाल के पास एक हेलीपैड बनाया जा रहा है। वहीं एक हेलीपैड पहले से ही बना हुआ है। कुल पांच हेलीपैड की तैयारी है। तीन डोम पंडाल में लगभग अस्सी हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सभा स्थल का मुआयना कर रहे हैं। सभा स्थल में अधिकारियों का जमावड़ा लग रहा है। वे अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं।