महाराष्ट्रराज्य

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, आठ लोगों की मौत

दिल्ली। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां चांदशैली घाट पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, पिकअप सवार सभी लोग अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे थे। इसी दौरान घाट मोड़ पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।

8 लोग घायल
यह हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पिकअप में सवार श्रद्धालु वाहन से बाहर जा गिरे। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button