छत्तीसगढ़राज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर आंजनेय विश्वविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम

रायपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आंजनेय विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री अभिषेक अग्रवाल जी, महानिदेशक डॉ बी सी जैन, एवं कुलपति डॉ टी रामाराव सहित सभी अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा परिसर को और अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम की एक विशेष पहल के अंतर्गत विज्ञान संकाय द्वारा सभी अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ गणमान्य जनों को छोटे-छोटे पौधे भेंट किए गए। इन पौधों का वितरण पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा वृक्षारोपण की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी उपस्थितजनों ने पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन प्रकृति संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। अंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरणीय जागरूकता और हरित पहल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button