छत्तीसगढ़राज्य

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के अधिकारियों ने किया कला केंद्र का भ्रमण, कलेक्टर से की मुलाकात

रायपुर। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) से आए आईएएस अधिकारियों के एक दल ने रायपुर स्थित कला केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कला केंद्र की संकल्पना, संरचना एवं यहां संचालित विभिन्न कलात्मक गतिविधियों का अवलोकन कर इसकी सराहना की।

यह कला केंद्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।
आईएएस अधिकारियों ने केंद्र के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया तथा संगीत, नृत्य, नाट्य एवं अन्य कलात्मक विधाओं के प्रशिक्षण एवं संचालन की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने कला केंद्र की व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर कला केंद्र के राहुल ठाकुर ने गिटार के साथ एक संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसकी सभी अधिकारियों ने सराहना की। अधिकारियों ने उनकी कला की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) के अधिकारियों ने कलेक्टर डॉ गौरव सिंह से की सौजन्य मुलाकात

ITP (इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम) के तहत राजधानी पहुंचे आईएएस अफसरों ने कलेक्टर डॉ गौरव सिंह से कलेक्टर कार्यालय में की मुलाकात । डॉ. सिंह ने सभी अधिकारियों को जिले में संचालित जिला प्रशासन के पायलट प्रोजेक्ट के बारे में बताया। अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान कला केंद्र का अनुभव कलेक्टर डॉ गौरव सिंह से साझा करते हुए कहा कि जिले में संचालित सभी प्रोजेक्ट सराहनीय हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button