मध्य प्रदेशराज्य
अब इस शहर से बेंगलुरु के लिए यात्रियों को सुबह से रात तक मिलेगी फ्लाइट्स

भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से आईटी की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध बेंगलुरु के बीच हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने जा रही है। रविवार से इंडिगो कंपनी ने उड़ान शुरू की है। इसके शुरू होने से सुबह से लेकर रात्रि तक नियमित अंतराल पर बेंगलुरु जाने के लिए यात्रियों को उड़ानों की सुविधा मिलने लगेगी। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से विमान कंपनियों द्वारा नए सेक्टर को जोड़ने के अलावा पुराने सेक्टर में भी उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
सुबह 9.05 पर मिलेगी फ्लाइट
विमान कंपनी इंडिगो रविवार से सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व रविवार को बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है। यह उड़ान 6ई 2763 सुबह 9.05 इंदौर से रवाना होकर 11.15 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में 6ई 2764 उड़ान दोपहर 12 बजे बेंगलुरु से रवाना होकर दोपहर 2.05 बजे इंदौर आएगी।