Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

एनआईटी की टीम ने सफाई मित्रों को स्वच्छता को लेकर बनाया जागरूक

रायपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता को लेकर एनआईटी की टीम में डॉक्टर सौम्या अग्रवाल एवं शिक्षकों का दल रायपुर नगर पालिक निगम के अग्रसेन चौक के पास स्थित जोन 7 कार्यालय पहुंचा, जहां उनका जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू ने आत्मीय स्वागत किया.
एनआईटी की टीम के विशेषज्ञ शिक्षकों ने नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग के 30 सफाई मित्रों को विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर जागरूक बनाया. उन्हें जीवन में स्वस्थ और सुरक्षित रहने सुरक्षा उपकरणों का सदुपयोग करने, हेलमेट पहनने की अपील की.
एनआईटी रायपुर की विषय विशेषज्ञ डॉक्टर सौम्या अग्रवाल ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की सफाई मित्रों को संक्षिप्त जानकारी दी और केन्द्र सरकार सहित राज्य शासन की श्रमवीर हितेषी योजनाओं का पूर्ण वांछित लाभ सभी सफाई मित्रों और उनके परिवारजनों से उठाने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button