छत्तीसगढ़राज्य

जलसमस्या पर बैठक : दुल्लू पंप से पानी खींच रहे पंप जब्त करने के निर्देश

रायपुर। महापौर मीनल चौबे ने जलकार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू एवं जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य सरिता आकाश दुबे, सुमन अशोक पाण्डेय सहित पार्षद दुर्गा यादराम साहू, गमता सोनू तिवारी सभी जोन 5 वार्ड पार्षदों जोन अधिकारियों की उपस्थिति में जोन क्षेत्र के वार्डों में गर्मी में पेयजल संकट को लेकर चर्चा एवं उसके निदान के संबंध में विचार विमर्श कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये है। वार्ड पार्षद गणों ने सुझाव दिया कि गर्मी में पेयजल संकट हेतु पानी आपूर्ति के समय विद्युत प्रवाह बंद रखना हो तो सभी समस्याग्रस्त जगहो पर एक साथ ऐसा किया जाये। अन्यथा कही पर ऐसा ना हो पार्षद गणों ने सुझाव देते हुए कहा कि पेयजल व्यवस्था राजधानी शहर में सुधारने हर संभव प्रयास लक्ष्य तय कर किया जाये। ताकि विद्युत प्रवाह बंद रखने की स्थिति ना आये एवं पेयजल समस्या का समाधान हो सके।

महापौर ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड एवं पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड की वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य द्वारा विभिन्न स्थानों सहित मैत्री नगर, चंद्रशेखर नगर, पहाड़ी तालाब, प्रगति चौक, मिलेनियम चौक एवं अमरपुरी में जलप्रदाय के समय पानी के प्रेशर में कमी आने के संबंध में चर्चा कर जानकारी दिये जाने पर वार्ड के विभिन्न स्थानों में जलप्रदाय के समय दूल्लू पंप का उपयोग रोकने एवं टूल्लू पंप का उपयोग करने पर टूल्लू पंप जब्ती के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।

बैठक में महापौर को महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्र. 42 के पार्षद द्वारा मोतीबाग जलागार से वार्ड अंतर्गत ढीमर पारा क्षेत्र में पर्याप्त पानी नहीं मिलने के संबंध में जानकारी दी गई। तत्संबंध में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी द्वारा मोतीबाग जलागार से प्रातः जलप्रदाय पुरानी पाईप लाईन से एवं शाम का जलप्रदाय नई पाईप लाईन से किये जाने की जानकारी दी गयी। इस पर महापौर द्वारा रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, जोन क्र. 05 एवं जोन क्र. 04 की जल विभाग की टीम को आपसी सामंजस्य बनाकर संबंधित क्षेत्र में जलप्रदाय करने का निर्देश दिया गया।

वामन राव लाखे वार्ड क्र. 66 के पार्षद द्वारा आदर्श नगर, रामायण नगर, वाल्मिकी नगर एवं चंद्रशेखर नगर में जलप्रदाय के समय पर्याप्त पानी नहीं मिलने के संबंध में जानकारी दी गई। तत्संबंध में जोन अधिकारियों द्वारा दिनांक 05 मई 2025 को वार्ड अंतर्गत संतोषी चौक में किये गये इंटरकनेक्शन से उक्त क्षेत्र में जलप्रदाय में वृद्धि होने की जानकारी दी गयी।

भक्त माता कर्मा वार्ड क्र. 67 की पार्षद द्वारा वार्ड अंतर्गत 07 स्थानों में जलप्रदाय के समय पर्याप्त पानी नही मिलने के संबंध में जानकारी दी गई। वार्ड पार्षद द्वारा जल समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पानी टैंकर से जलप्रदाय करने की जानकारी दी गई। साथ ही वार्ड अंतर्गत आवश्यक क्षेत्र में नवीन बोर खनन की मांग की गयी।

डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड क्र. 68 की पार्षद द्वारा वार्ड अंतर्गत 09 स्थानों में जलप्रदाय के समय पर्याप्त पानी नही मिलने के संबंध में जानकारी दी गई। वार्ड पार्षद द्वारा जल समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पानी की टैंकर से जलप्रदाय होने की जानकारी दी गई। वार्ड पार्षद द्वारा वार्ड अंतर्गत आवश्यक क्षेत्र में नवीन बोर खनन की मांग की गयी।

जोन अध्यक्ष एवं वार्ड क्र. 42 पार्षद द्वारा जल विभाग में कार्यरत् लाईन मैन को जल प्रदाय के समय संबंधित वार्ड क्षेत्र में निरीक्षण करने एवं वार्ड अंतर्गत क्षतिग्रस्त पाईप लाईन गंदा पानी, नलों से टूटी हुई टॉटिया, बोर के खुले हुए पैनल बाक्स इत्यादि की जानकारी जोन अध्यक्ष को दिये जाने के निर्देश दिये गये। महापौर द्वारा वार्ड अंतर्गत पाईप लाईन मरम्मत एवं अन्य कारणों से हुए गड्‌ढ़ो की मरम्मत के निर्देश दिये गये।

महापौर द्वारा जोन अंतर्गत जल विभाग से संबंधित समस्याओं के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना किये जाने एवं संबंधित वार्ड पार्षद व जोन अध्यक्ष को जल समस्या के निवारण की जानकारी दिये जाने के निर्देश दिये गये। वही जोन अंतर्गत ग्रीष्म काल में विकास शुल्क मद, सड़क बाधा एवं संधारण मद का उपयोग जल समस्या से संबंधित कार्यों में किये जाने के निर्देश दिये गये।

महापौर व जल विभाग अध्यक्ष द्वारा जल विभाग के स्टोर में पर्याप्त सामग्रियों को रखने के निर्देश दिये गये। उन्होने जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 67 एवं वार्ड क्र. 68 में जल समस्या से प्रभावित क्षेत्रों हेतु पाईप लाईन विस्तार का प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देश दिया। महापौर एवं जल विभाग अध्यक्ष ने जोन अध्यक्ष एवं समस्त वार्ड पार्षदों को जलागारो में जलप्रदाय के समय जलस्तर की जानकारी दिये जाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button