
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत 26 फरवरी 2026 को संध्या 6 बजे से नगर निगम जोन 1 औऱ जोन 7 की टीमों के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच नेताजी सुभाश्चन्द्र बोस स्टेडियम में होगा, वहीं रात्रि 8 बजे नगर निगम जोन 2 की टीम जोन 4 की टीम से क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी.
विगत दिवस रात्रि 8 बजे से हुए मैच में नगर निगम जोन 6 की टीम ने जोन 9 की टीम को 8 विकेट से हराकर स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. जोन 9 की टीम ने पहले बल्लेबाजी की औऱ निर्धारित 10 सीमित ओवर मैच में पूरी टीम 8.2 ओवर में आल आउट हो गयी. निगम जोन 6 की टीम ने मात्र 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बना लिए औऱ शानदार विजय प्राप्त कर ली. निगम जोन 6 की विजय में मात्र 11 गेंदों में 3 छक्कों औऱ 3 चौक्कों की सहायता से 30 रन की विस्फोटक नाबाद पारी खेलने औऱ 1.2 ओवर में मात्र 3 रन देकर 3 विकेट हासिल करने वाले राकेश बेहरा की प्रमुख भूमिका रही. रराकेश बेहरा शानदार आलराउंड प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच घोषित किये गए. उन्हें नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 9 जोन अध्यक्ष गोपेश साहू, पार्षद देवदत्त द्विवेदी, प्रमोद कुमार साहू, मोहन कुमार साहू, कृष्णा सोनकर, नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता गजाराम कँवर सहित मिलकर सम्मानित किया.


