
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी E Vitara लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है। E Vitara को 3 सितंबर 2025 को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। लंबे समय से इसकी टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर हो रही थी। अब इसके डिजाइन, फीचर्स और बैटरी रेंज की पूरी जानकारी सामने आ चुकी है।
मारुति सुजुकी E Vitara स्टाइलिश
- मारुति की यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पहले भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखाई जा चुकी है। टेस्टिंग के दौरान दिखी कार में वर्टिकल हेडलाइट्स, स्लिम फ्रंट ग्रिल और सुजुकी लोगो के नीचे चार्जिंग पोर्ट देखा गया है।
- फॉग लाइट्स को बंपर के काफी नीचे लगाया है। रियर एंड में कनेक्टेड टेल लाइट्स, एंगुलर बंपर और पॉलिगोनल व्हील आर्च नजर आते हैं। पीछे के दरवाजों के हैंडल C-पिलर पर दिए हैं।