टेक - ऑटोतकनीकी

महिंद्रा ने लॉन्च की Thar 2025 फेसलिफ्ट, नए लुक और एडवांस फीचर्स के साथ कीमत ₹9.99 लाख से शुरू

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी मशहूर ऑफ-रोड SUV Thar का 2025 फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार SUV को और अधिक स्टाइलिश, प्रीमियम और मॉडर्न बनाने के लिए इसके एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स में कई अहम बदलाव किए हैं।

नई Thar फेसलिफ्ट को कई वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख रखी गई है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट ₹16.99 लाख तक जाएगा।

मुख्य अपडेट्स:

  • बॉडी कलर फ्रंट ग्रिल से SUV का लुक और आकर्षक बना।

  • नया ड्यूल-टोन बंपर सिल्वर इंसर्ट्स के साथ दिया गया है।

  • स्पेयर व्हील हब पर रियर कैमरा जोड़ा गया है।

  • दमदार लुक के लिए 18-इंच गन-मेटल ग्रे अलॉय व्हील्स और नई साइड क्लैडिंग दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button