
दुर्ग: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के सुचारू संचालन हेतु पूर्व में गठित स्थैतिक निगरानी दल में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत स्थैतिक निगरानी दल में श्री अशोक कुमार खनिज सुपरवाइजर के स्थान पर श्री हरीश कुमार धृतलहरे सहायक प्राध्यापक छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय दुर्ग की नियुक्ति की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।