कान फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी कियारा आडवाणी
कान फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी कियारा आडवाणी

फिल्म ‘गेम चेंजर’ और ‘डॉन 3’ को लेकर किराया आडवाणी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कियारा आडवाणी के हुस्न और अदाकारी का जादू फैंस के ऊपर इस कदर सवार है कि वह अभिनेत्री की हर खबर पर अपनी पैनी नजर रखते हैं। वहीं अब कियारा को लेकर एक जानकारी सामने आई है कि वह कान फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनेंगी।
कान में शामिल होंगी किराया
कान फिल्म महोत्सव आज फ्रांस के कान्स शहर में शुरू होने वाला है। इस बार कान में कई भारतीय फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भारत की ओर से इस महोत्सव का हिस्सा बनेंगी। कियारा कान 2024 के लिए आज रवाना होंगी और विमेन इन सिनेमा गाला डिनर में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कियारा आडवाणी होंगी शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कियारा आडवाणी 14 तारीख यानी की आज से शुरू होने वाले प्रसिद्ध कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली कियारा आडवाणी रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वूमेन इन सिनेमा गाला डिनर की शोभा बढ़ाएंगी। इसकी मेजबानी का पूरा जिम्मा वैनिटी फेयर उठाएगा। इस कार्यक्रम में दुनिया भर की 6 प्रतिभाशाली महिलाओं को एक साथ लाया जाता है, जिन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में योगदान किया होता है।