Politics

खरगे बोले- राहुल गांधी की वजह से पीएम मोदी को नहीं आ रही नींद 

नई दिल्ली, 28 जनवरी  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को उत्तराखंड के देहरादून में केंद्र सरकार और उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।(Bharat jodo nyay yatra) कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में खरगे ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हुए हमलों को लेकर भी असम की भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भारी जोश में दिखे और कांग्रेस अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

 

हजारों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सपने में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी आते हैं। राहुल गांधी तो प्रधानमंत्री मोदी को सोने ही नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से भाजपा घबरा गई है। असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को रोका गया, गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए, पोस्टर फाड़े गए।(Bharat jodo nyay yatra) राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी, लेकिन ऐसी घटना कहीं नहीं हुई, जैसी भाजपा शासित असम में हुई है। इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

Read more : Raipur : स्कूली पाठ्यक्रम में शमिल होंगे योग और प्राणायाम: शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया है। देश के लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने जान दी। नेहरू जी, महात्मा गांधी जी देश की आजादी के कई साल जेल में रहे। आखिर भाजपा के कितने कार्यकर्ताओं ने देश के लिए अपनी जान दी। जब देश में आजादी का आंदोलन चल रहा था, तब ये लोग अंग्रेजों से सरकारी नौकरी मांग रहे थे। इसलिए भाजपा के लोग कांग्रेस को देशभक्ति न सिखाएं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button