कन्नौज दुष्कर्म केस : आरोपी के रिश्तेदार के कोल्ड स्टोरेज पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के रिश्तेदार के कोल्ड स्टोरेज पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इसके पहले जिला प्रशासन में नोटिस भेज कर जानकारी दी थी कि कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री वॉल सरकारी जमीन पर है। इसे हटाने के लिए राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच गई। इस मौके पर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। इसके पहले बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बुआ से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं।
कन्नौज के कॉलेज में हुई दुष्कर्म की घटना में शामिल नवाब सिंह यादव और बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब नवाब सिंह पर शिकंजा कसा जा रहा है। राजस्व विभाग नवाब सिंह की संपत्तियों का आकलन कर रही है। इस बीच पीड़िता की बुआ ने नवाब सिंह यादव के छोटे भाई नीलू सिंह यादव के विषय में जानकारी दी। जिला प्रशासन को नीलू यादव की पत्नी के भाई अरविंद यादव का श्री बांके बिहारी कोल्ड स्टोरेज के अवैध कब्जे की जानकारी मिली। जिसकी नोटिस 10 अगस्त को जारी की गई।