Google Analytics
Raipur

जैन व्यापार मेला : कुकिंग प्रतिस्पर्धा में महिलाओं ने बनाए लजीज पारंपरिक व्यंजन

जैन व्यापार मेला : कुकिंग प्रतिस्पर्धा में महिलाओं ने बनाए लजीज पारंपरिक व्यंजन

रायपुर। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के 3 दिवसीय जैन व्यापार मेले के दूसरे दिन 16 अप्रैल को भीड़ उमड़ पड़ी। व्यापार मेले की संयोजिका समर्पण सखी महिला मंडल एवं महिला मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मेले के दूसरे दिन प्रदर्शित तरह तरह से हस्त निर्मित सामग्री को देखने स्टॉल में काफी भीड़ रही। महिला मंडल की मंजू सेठिया ने बताया की इस जैन व्यापार मेले में 100 स्टॉल मेले हेतु एवं 10 स्टॉल फूड कोर्ट हेतु बनाए गए है। मेले में उपस्थित सखी महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू टाटिया एवं समर्पण महिला मंडल की अध्यक्ष प्रियंका लुंकड़ ने बताया की यह जैन व्यापार मेला पिछले 7 वर्षो से लगातार लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जैन समाज की वो महिलाए जो घर पर बैठे बैठे या बाहर जाकर कार्य कर रही है। इनको उनकी द्वारा बेची या बनाई जा रही वस्तुओ के लिए उचित बाजार एवं मूल्य प्राप्त हो सके एक ही छत के नीचे सभी की जरूरत का समान उपलब्ध हो सके। मेले में स्टाल हेतु बहुत की काम दाम में स्टाल उपलब्ध करवाए गए है।इस मेले में छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलावा पूरे भारत वर्ष से जैन समुदाय के लोग आकर स्टॉल लगाते है। इस वर्ष राजधानी रायपुर के अलावा टाटानगर,जयपुर राजस्थान धमतरी राजिम दुर्ग भिलाई राजनांदगांव बालोद के महिलाओं द्वारा स्टाल लगाए गए है।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की 15 दिवसीय प्रभात फेरी में 16 अप्रैल को सुबह 6.30 प्रभात फेरी लाभांडी पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर लाभांडी से शांति नगर अपार्टमेंट रोमेंसक्यू विला के बाजू लाभांडी में समाप्त हुई। जहा कार्यक्रम संयोजक एवं प्रभारी साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर के सदस्य के साथ बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे।प्रभात फेरी में बच्चो ने धार्मिक एवं सामाजिक संदेश के लिए वेशभूषा धारण कर फैंसी ड्रेस में भाग लिया।

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रातः 11:00 जीव दया का कार्यक्रम समरथ महिला मंडल द्वारा सेवा भारतीय मातृछाया कोटा रायपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसमे शोभा गोलछा नेहा श्रीमाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। दोपहर 2 बजे वासुपूज्य मनोहर महिला मंडल, द्वारा कुकिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया है जो की आम्रपाली द्वारा दादाबाड़ी, एम. जी. रोड में आयोजित की जाएगी। जिसमे ,सोनल बरडिया,पुष्प कोठरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button