छत्तीसगढ़राज्य

सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाने और रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगवाने पर एफडीआर राशि राजसात करने के निर्देश

रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में समय सीमा टीएल की बैठक लेकर विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा की एवं संबंधित निगम अधिकारियों को प्रगति को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरो एवं कार्यपालन अभियताजो को अपने अपने जोन में 22 खेल मैदान, तालाब, उद्यान की योजनाएं शीघ्र विकसित करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साथ एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2025 से रायपुर नगर निगम मुख्यालय एवं सभी 10 जोनो में ई ऑफिस योजना के तहत कार्य प्रशासनिक तौर पर किया जाना प्रारंभ करने सभी आवश्यक तैयारियां प्रशिक्षण आदि प्राथमिकता से तत्काल पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियो को दिये हैं।
आयुक्त विश्वदीप ने अपर आयुक्त यूएस अग्रवाल विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता यूके घलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता सर्वश्री राजेश राठौर, पी. राजेश नायडू, संजय बागडे, जोन कमिश्नरो, कार्यपालन अभियंताओ, सहायक राजस्व अधिकारियों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में टीएल बैठक लेकर अधोसरबना मद के विकास कार्यों की जोनवार प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त ने जोन कमिश्नरो एवं कार्यपालन अभियंताओं को प्रगतिरत विभिन विकास कार्यों को 30 सितम्बर तक पूर्ण करवाना एवं कार्यादेश हो चुके अप्रारंभ विकास कार्यों को 30 सितम्बर तक प्रारंभ करवाना सुनिश्वित करने के निर्देश दिये हैं।
आयुक्त विश्वदीप ने जोनवार राजस्व वसूली कार्यों की समीक्षा की एवं दिये गये निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्वित करने के निर्देश जोन कमिश्नरो एवं सहायक राजस्व अधिकारियो को दिये।
आयुक्त श्री विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरो एवं कार्यपालन अभियताओं को रैन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम नहीं लगाने वाले घरो व सस्थाओ के भवन स्वामियों द्वारा भवन अनुज्ञा स्वीकृति लेते समय जमा एफडीआर राशि को नियमानुसार राजसात करने की कार्यवाही शीघ्र करके नियमानुसार नगर निगम से रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ऐसे घरो और सस्थाओ में प्राथमिकता से लगवाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने जोन 9 द्वारा 1 करोड़ से अधिक के एफडीआर की जमा राशि को राजसात करने एव जोन 7, 8 द्वारा राजसात करने की गई कार्यवाही को सराहा एवं सभी जोन कमिश्नरो से सभी जोनो में राजसात की कार्यवाही करने निर्देशित किया।
आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को अवैच प्लाटिंग के प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने अधिकारियों को नगर निगम मुख्यालय विद्युत शाखा द्वारा दिये गये स्ट्रीट लाईट फिटिंग को शीघ्र जोन स्तर पर वार्ड पार्षदो से समन्वय कर लगवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। ताकि दीपावली पर्व के पूर्व पूरे शहर राजधानी क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दुरूस्त हो सके। आयुक्त ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनचौपाल, सांसदो, विधायको, जनप्रतिनिधियों से और निदान 1100 एवं अन्य शासकीय प्रणालियो से प्राप्त जनशिकायतो का शत प्रतिशत संख्या में समय सीमा में प्राथमिकता से निदान जनहित में सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो एवं कार्यपालन अभियंताओ को दिये।
आयुक्त ने मियांवाकी वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा कर इसके तहत निर्धारित संख्या में पौधरोपण समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने शहर में विभिन्न तालाबों को संवारकर सौंदर्गीकरण करने के कार्यों में प्रगति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने 15 वें वित्त आयोग मद राशि के अतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगत्ति की जानकारी लेकर प्रगतिस्त कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने नगर निगम जोन 1 द्वारा विगत दिनो भनपुरी में सिगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सील बंद की कार्यवाही की सराहना की एवं सभी जोन कमिश्नरो कार्यपालन अभियताओ, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने जोन में शासन द्वारा पूर्व से ही प्रतिबंधित सिगल यूज प्लास्टिक पर व्यवहारिक प्रतिबंध नियमानुसार कडाई से लगवाने सघन अभियान चलाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button