भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया, शिवम दुबे का दमदार प्रदर्शन

ICC T20 World Cup 2026 के 36वें मुकाबले में भारत और नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मैच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में आयोजित हुआ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। भारतीय पारी की जान रहे Shivam Dube, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी से टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 17 रन से अपने नाम कर लिया।
गेंदबाजी में Varun Chakravarthy ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं बल्लेबाजी में कमाल दिखाने वाले शिवम दुबे ने गेंद से भी योगदान देते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।
इस मैच में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए थे। Washington Sundar को अक्षर की जगह और Arshdeep Singh को कुलदीप की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया।


