
रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही और नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देश पर रायपुर नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत कुशालपुर चौक के समीप अमृततुल्य दुकान और फल ठेलों की स्वच्छता का औचक निरीक्षण नगर निगम जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में किया। इस दौरान नगर निगम जोन 5 में प्राप्त जनशिकायत स्थल निरीक्षण के दौरान पूरी तरह सही पायी गयी एवं गंदगी मिलने पर अमृततुल्य दुकान के संचालक पर 500 रू. और 6 फल ठेला संचालकों अण्डा ठेला संचालकों पर 2000 रू. उन्हें भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कुल 2500 रू. जुर्माना किया गया एवं प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया।


