Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

भीषण सड़क हादसे: ट्रेलरों की टक्कर से चालक जिंदा जला, सूरजपुर में पिकअप ने बाइक सवारों को कुचला

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और सूरजपुर जिलों में हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर कोटगढ़ के पास सुबह करीब 5 बजे हुई, जहां तेज रफ्तार तीन ट्रेलरों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर में आग लग गई और चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। हादसे में एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है।
वहीं दूसरी घटना सूरजपुर जिले में सामने आई, जहां बेकाबू पिकअप वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों घटनाओं के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button