Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल

दुर्ग। जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सिरसा गेट से उम्दा रोड के बीच हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार निलेश कुर्रे (35 वर्ष) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। निलेश सुरडुंग जामुल का निवासी बताया जा रहा है। बाइक क्रमांक CG 04 ZY 5773 पर दो युवक सवार थे, जिनमें दूसरा युवक भीमा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह भरद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को सुरक्षित कर यातायात नियंत्रित किया। इस दौरान एक्स आर्मीमैन और रोड सेफ्टी ग्रुप के सक्रिय सदस्य हरप्रीत सिंह ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया और पुलिस के साथ मिलकर उसे अस्पताल भिजवाने में मदद की। साथ ही मृतक के शव को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button