छत्तीसगढ़राजनीती

विधायक गोमती साय को हाईकोर्ट का नोटिस, कांग्रेस प्रत्याशी ने दायर की थी याचिका…

गोमती साय के अलावा 6 अन्य प्रत्याशियों को भी नोटिस जारी किया गया है, जिसकी अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगा

जशपुर: निर्वाचन गड़बड़ी के मामले में पत्थलगांव विधानसभा विधायक गोमती साय को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है। इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रामपुकार सिंह की याचिका पर उच्च न्यायालय में बुधवार को सुनवाई हुई है। दायर याचिका में काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगा था, जिस पर अदालत ने गोमती साय को नोटिस जारी किया है। गोमती साय के अलावा 6 अन्य प्रत्याशियों को भी नोटिस जारी किया गया है, जिसकी अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगा।

गोमती साय ने भाजपा की टिकट पर पत्थलगांव सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने महज 255 वोटों से जीती दर्ज की थी। गोमती साय ने ये पहला विधानसभा चुनाव लड़ा है। जशपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

 

कांग्रेस से 10वीं बार पुकार-

बता दें कि इस सीट पर भी भाजपा ने अपना चेहरा बदला था। भाजपा ने सांसद गोमती साय पर भरोसा जताया था। वहीं कांग्रेस ने अपने दिग्गज आदिवासी नेता और 90 सीटों में सबसे वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह पर ही भरोसा जताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button