एंटरटेनमेंट

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र आज अपना 89वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र को उनके जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने प्यार भरे अंदाज में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस पोस्ट में अपने प्यार का इजहार भी अभिनेता से किया है।

हेमा मालिनी ने दी धर्मेंद्र को जन्मदिन की बधाई
धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पति संग तस्वीर साझा की है। उन्होंने पोस्ट पर लिखा, ‘खास दिन, मेरे सपनों के शहजादे को जन्मदिन की बधाई। मैंने आपका दिल थामा है जैसे आपने मेरा, जब हम पहली बार मिले थे। हमने अच्छे और बुरे दोनों समय साथ में गुजारे हैं। हम हमेशा साथ रहे हैं। हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। मैं आपके इसी अंदाज के साथ हमेशा रहना चाहूंगी। भगवान आपको अपना आशीर्वाद दें। अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां दें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button