राजधानी में पिछले 3 दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। रविवार की शाम भी गरज चमक के साथ तेज बारिश से रायपुर सराबोर हो गया। रायपुर के अलावा कई जिलों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में शनिवार को मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। सर्वाधिक वर्षा स्टेशन धनोरा (जिला कोंडागाँव) में 05 cm दर्ज की गयी। प्रदेश के बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान समान्य रहे तथा शेष सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे । प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5°C राजनांदगाँव में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0°C AWS नारायणपुर में दर्ज किया गया।