
इंदौर। भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत में बीते 24 घंटे में 17 शहरों का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। सबसे बुरे हालात राजस्थान के हैं। यहां जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार तीसरे दिन तापमान 55 डिग्री सेल्सियस से पार रहा। इसके अलावा पंजाब के बठिंडा में 80 साल के बाद अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस बीच मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मानसून सामान्य से काफी बेहतर रहेगा।
पश्चिम हिमालय क्षेत्र में होगी बारिश
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण आगामी 3 दिनों में मौसम में काफी बदलाव होगा। उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी आ सकती है और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश हो सकती है।