Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी: राजनांदगांव में पारा 40.5°C, मौसम फिलहाल शुष्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दिन के समय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने और दोपहर के समय तेज धूप से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button