हार्दिक पांड्या ने माहिका का बर्थडे किया खास, वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya और उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की लव स्टोरी इन दिनों सुर्खियों में है।
19 फरवरी को माहिका के 25वें जन्मदिन पर कपल ने अहमदाबाद के टीम होटल में एक निजी सेलिब्रेशन रखा, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वायरल वीडियो में माहिका तीन खूबसूरती से सजे केक काटती नजर आ रही हैं। उन्होंने केक का पहला टुकड़ा हार्दिक को खिलाया, जबकि हार्दिक उनके साथ खड़े होकर इस खास पल को एंजॉय करते दिखे।
माहिका ऑरेंज-पिंक ओम्ब्रे मिनी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आईं, वहीं हार्दिक पिंक शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में स्टाइलिश दिखे।
सेलिब्रेशन वेन्यू को लाल दिल के आकार के गुब्बारों और गुलाबों से सजाया गया था, जिसने माहौल को रोमांटिक बना दिया।
हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो भी साझा किया, जिसमें दोनों आतिशबाजी के बीच वक्त बिताते और लालटेन उड़ाते नजर आ रहे हैं। फैंस इस रोमांटिक अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

