मध्यप्रदेश में युवक और युवती के अधजले लाश मिले, पुलिस कर रही छानबीन
मध्यप्रदेश में युवक और युवती के अधजले लाश मिले, पुलिस कर रही छानबीन

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब तालाब के किनारे युवक और युवती का अधजला शव बरामद हुआ। दोनों के शव एक पत्थर के पास मिला है। साथ ही उनके हाथ जंजीर से बंधे हुए थे। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
दरअसल लवकुशनगर थाना क्षेत्र के नगर क्षेत्र में एक युवक और युवती का अधजला शव मिला जैसे ही लोगों ने देखा, उनके होश उड़ गए। उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू की। लाशों का पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
फिलहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका है कि किसी ने युवक और युवतियों का हाथ जंजीर से बांधकर उन्हें पेड़ से बांधा और जला दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर इस केस को जल्द सुलझाने में जुटी है।