Hindi newsएंटरटेनमेंटधर्मराजस्थानराज्य

राज्यपाल श्री मिश्र को कलाकार श्री ब्रजराज राजावत ने चित्र-कथाओं का सेट भेंट किया…

जयपुर: राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को शुक्रवार को यहां राजभवन में कलाकार, चित्र-कथाकार श्री ब्रजराज राजावत ने मुलाकात कर अपनी सृजित चित्रकथाओं की पुस्तकों का सेट भेंट किया। राज्यपाल श्री मिश्र को श्री राजावत ने चित्रकथा पुस्तकें ‘राष्ट्र नायक सुभाष चन्द्र बोस‘, ‘राष्ट्र उन्नायक आचार्य शंकर‘, ‘वीर सावरकर‘ और ‘रानी पद्मिनी और गोरा-बादल‘ की प्रतियां भेट करते हुए अपने इस लेखन और कलाकर्म के बारे में भी जानकारी दी। राज्यपाल ने चित्रकथा पुस्तकों की सराहना की।

श्री राजावत ने बताया कि चार पुस्तकों के इस सेट में आजादी आंदोलन में सुभाष चन्द्र बोस की रही भूमिका, आदि शंकराचार्य की भारतीय संस्कृति को रही देन के संदर्भ में उनके जीवन आलोक, इतिहास के पन्नों पर दर्ज पद्मिनी और चित्तौड़ की वीरांगनाओं के जौहर, गोरा—बादल की वीरता के साथ ही वीर सावरकर की राष्ट्र भक्ति के संदर्भ में शोध कर चित्र-कथाओं का सृजन किया गया है। इनमें इतिहास के प्रमुख तथ्यों को पर्याप्त शोध कर चित्रों के साथ कथाओं में गूंथा गया है। राज्यपाल को पुस्तक भेंट करने के दौरान साहित्यिक संस्था ‘आखर‘ के संयोजक श्री प्रमोद शर्मा और फिल्मकार श्री सुरेश मृदगल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button