छत्तीसगढ़राज्य

मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित इन राज्यों में कोहरे की चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री ज्यादा है।
इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान में गिरावट का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंड में और इजाफा हो सकता है। आपको विस्तार से बताते हैं कि देश के मौसम का हाल।

दिल्ली में येलो अलर्ट की चेतावनी

दिल्ली में घना कोहरा होने के चलते लोगों को 28 और 29 नवंबर को परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर गाड़ी चलाते समय विशेष ध्यान रखने की चेतावनी दी है।

यूपी में कोहरे से लोगों को होगी परेशानी

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखा जाएगा। राज्य में सुबह और शाम ज्यादा ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार कोहरा छाने की संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी होगी। अफगानिस्तान से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश में मौसम परिवर्तन होगा। इस विक्षोभ से हवा का रुख बदलेगा, जिससे तापमान में कमी आ जाएगी। अगले कुछ दिनों तक राज्य में ठंडी हवाएं और घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button