कमिश्नर कॉलोनी के पूर्व प्रदेश महामंत्री के घर हुई फायरिंग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…
यह पूरी घटना बीटीआई रोड स्थित कमिश्नर कॉलोनी की बताई जा रही है

मुरैना: मध्य प्रदेश में फायरिंग की ताजा मामला सामने आया है। जहां मुरैना जिले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री के घर पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी है। घटना के बाद बदमाश मौके पर ही फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरी घटना बीटीआई रोड स्थित कमिश्नर कॉलोनी की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है की मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद है, उन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। एक के बाद एक गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला कमिश्नर कॉलोनी से सामने आया है, जहां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सोनेराम पचौरी के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। खिड़की के शीशे तोड़कर गोली घर के अंदर घुस गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकल गए।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता सोनेराम पचौरी का ट्रांसपोर्ट का काम है। बीते दिनों कांग्रेस नेता के ट्रॉलों से 8 बैटरियां चोरी हुई थी। बदमाश कांग्रेस नेता के घर पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।