Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

प्रभास की फिल्म ‘द राजासाब’ की स्क्रीनिंग के दौरान लगी आग

रायगढ़: प्रभास की लेटेस्ट फिल्म ‘द राजासाब’ की स्क्रीनिंग के दौरान अशोक टॉकीज सिनेमा हॉल में एक अजीबो-गरीब हादसा घटित हुआ। फिल्म के एक अहम दृश्य में प्रभास की ग्रैंड एंट्री के समय दर्शकों ने उत्साह में आकर पटाखे फोड़े और आरती की थाली का आयोजन किया। इसी दौरान थाली गिरने से पास के कागजों में आग लग गई, जिससे सिनेमा हॉल में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद फैंस ने खुद ही स्थिति को संभाला और आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ और सिनेमा हॉल को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button