मध्य प्रदेशराज्य

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता नभा की हुई मौत

भोपाल। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लायी गयी 8 वर्षीय मादा चीता नभा की मृत्यु हो गई। मादा चीता नभा शिकार के प्रयास के दौरान घायल हुई थी। उसे अन्य चोटों के साथ दोनो बायें, आगे एवं पिछले पैरों में फ्रेक्चर पाया गया। एक सप्ताह से उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद वस्तु-स्थिति पता लगेगी।

क्षेत्र संचालक चीता परियोजना ने बताया कि कूनो में अब 26 चीते हैं। इनमें 9 वयस्क (6 मादा, 3 नर) और 17 भारत में जन्में शावक हैं, सभी स्वस्थ हैं। इसके अलावा गाँधी सागर अभयारण में 2 नर चीते हैं। कूनो में 26 चीतों में से 16 चीते खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं। ये कूनो नेशनल पार्क के वातावरण से पूर्णत: अनुकूलित हो गये हैं। हाल ही में सभी चीतों को एंटी एक्टो-परजीवी टीका सफलतापूर्वक लगाया गया है। मादा चीता वीरा और निर्वा अपने नन्हें शावकों के साथ स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button