
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक विक्रम सुगुमारन का 47 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। इस दुखद समाचार की जानकारी उनके करीबी दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इंडस्ट्री में उनके निधन से सभी गहरे सदमे में हैं और कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बताया जा रहा है कि निर्देशक को दिल का दौरा तब पड़ा जब वो बस में सफर कर रहे थे। वो एक नई स्क्रिप्ट को एक प्रोड्यूसर को सुनाने के बाद मदुरई से वापस लौट रहे थे कि तभी अचानक उनकी चेस्ट में पेन हुआ और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।