
चुनाव आयोग ने आज सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर
दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है।
इस चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा
इस चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव आयोग ने नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।


