Google Analytics
एंटरटेनमेंट

Daredevil: Born Again’ सीजन 2 की धमाकेदार शुरुआत

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की बहुप्रतीक्षित सीरीज Daredevil: Born Again का सीजन 2 शानदार अंदाज में शुरू हो चुका है। पहले ही एपिसोड ने दर्शकों को पूरी तरह बांध लिया है और कहानी एक बार फिर दो ताकतवर किरदारों के बीच संघर्ष पर केंद्रित है।

इस सीजन में वकील मैट मर्डॉक उर्फ Daredevil और विल्सन फिस्क उर्फ Kingpin आमने-सामने हैं। अब किंगपिन न्यूयॉर्क का मेयर बन चुका है और शहर के सभी विजिलांटी को खत्म करने के मिशन पर जुटा है।

दूसरी ओर, डेयरडेविल अपनी पहचान छुपाकर किंगपिन की सच्चाई दुनिया के सामने लाने की कोशिश में लगा है। सीजन की शुरुआत ही एक बड़े एक्शन सीक्वेंस से होती है, जहां डेयरडेविल किंगपिन के हथियारों से भरे जहाज को डुबो देता है। इस घटना से किंगपिन बौखला उठता है और उसे खत्म करने के लिए सीआईए एजेंट मिस्टर चार्ल्स को मैदान में उतार देता है।

सीजन 2 का पहला एपिसोड ही साफ संकेत देता है कि आगे कहानी और भी ज्यादा रोमांचक, खतरनाक और ट्विस्ट से भरी होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button