महाकुंभ में महाशिवरात्रि से पहले उमड़ी भीड़

प्रयागराज में महाकुंभ में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन आखिरी स्नान होगा। ऐसे में श्रद्धालुओं की संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं में स्नान करने के लिए होड़ मची है। 23 फरवरी को महाकुंभ मेला खत्म होने से पहले का आखिरी वीकेंड है। ऐसे में रविवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रयागराज आने वाले रास्तों पर भीषण जाम लगा है। वाहन रेंग रहे हैं। श्रद्धालु परेशान है। जाम से निजात दिलाने के लिए किए गए इंतजाम धराशायी हो गए हैं।
फूलपुर से चलकर साहसो पहुंचेंगे तो यहां भीषण जाम लगा है, यहां से निकलेंगे तो झूंसी में आपको जाम मिलेगा।
सैदाबाद से झूंसी आने वाले रास्ते पर लंबा जाम है। हनुमानगंज में जाम लगा है। अंदावा में भीषण जाम है। यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। झूंसी तक जाम लगा है।
मुंगरी से नैनी वाले रास्ते पर जाम लगा है। मासिक में काफी लंबी कतारें लगी हैं। यूआईटी तक आपको जाम मिलेगा। नैनी से आगे जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लगा है।
घूरपुर से इरादात्गंज के बीच जाम ही जाम है। इसके बाद डंडुपुर से आपको जाम मिलेगा।
नारी-बारी से जरही और जरही से गौहानिया में भीषण जाम लगा है। वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं।
शंकर गढ़ से आने वाले रास्ते पर गौहानिया के पास जाम लगा है।
पुरा मुफ्ती से प्रयागराज आने वाले रास्ते पर जाम है। सुलेम्सरै में जाम लगा है। रामबाग में जाम लगा है।
महाकुंभ में पहुंचने के लिए लोग अपने निजी वाहन से भी पहुंच रहे हैं। इस वजह से यहां करीब 20 से 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। सड़क पर वाहन रेंग रहे हैं। प्रयागराज पैक हो गया है। आइए जानते हैं किन रास्तों पर जाम लगा है।