Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

कलेक्टर का मठपुरैना स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण, दवाओं की उपलब्धता पर सख्त निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, मेडिसिन विभाग, पंजीयन शाखा तथा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मठपुरैना का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार व्यवस्था और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button